स्वतंत्रता दिवस : असम पुलिस के 14 अधिकारी व जवानों को मिलेगा विशिष्ट सेवा पदक

डीआईजी रत्ना सिंह को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक से किया जाएगा सम्मानित

गुवाहाटी, 14 अगस्त (हि.स.)। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर असम पुलिस के 14 अधिकारियों और जवानों काे विशिष्ट सेवा पदक देने की घोषणा की गई है। गृह मंत्रालय ने देशभर में 1,037 सुरक्षा कर्मियों को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित करने के लिए चयनित किया है। असम की डीआईजी रत्ना सिंह को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा असम के 13 पुलिसकर्मियाें को उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार डीआइजी विजय गिरी कुलीग्राम को उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा। इसी तरह एसपी मिहिर जीत गायन, एसपी रंजन भुइयां और एसपी सिंघाराम मिल्ली को उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा। इसी तरह इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह को उत्कृष्ट सेवा पदक, जबकि उप-निरीक्षक त्रैलोक्य शर्मा और बिपुल सैकिया को भी पदक से सम्मानित किया जाएगा। नायक बीजू लहकर, प्रफुल्ल डेका, शैलेन काकती, कांत सिंह और इनामुल हक को भी उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा। वहीं, सहायक उप-निरीक्षक कामिनी डेका को भी पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय / सुनील सक्सेना

   

सम्बंधित खबर