असम राइफल्स ने त्रिपुरा में 5.85 करोड़ रुपये मूल्य की गांजा जब्त कर नष्ट किया

असम राइफल्स द्वारा त्रिपुरा में 5.85 करोड़ रुपये मूल्य की गांजा जब्त कर नष्ट किये जाने संबंधी तस्वीर।

अगरतला, 31 जनवरी (हि.स.)। असम राइफल्स ने त्रिपुरा पुलिस के साथ मिलकर सिपाहीजला जिले में गांजा जब्त कर 15 हजार पौधों को नष्ट किया। जब्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत 5.85 करोड़ रुपये आंकी गई है। यह कार्रवाई असम राइफल्स द्वारा नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के प्रयासों को दर्शाती है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

   

सम्बंधित खबर