प्रथम वाहिनी एसएसबी ने किया सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
- DSS Admin
- Jun 30, 2026
गुवाहाटी, 30 जून (हि.स.)। गुवाहाटी के सोनापुर स्थित प्रथम वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के कमांडेंट सुनील कौशिक के मार्गदर्शन में आज वाहिनी मुख्यालय प्रगण में “सड़क सुरक्षा 2026” के अंतर्गत सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष का थीम “सतर्क रहें, सुरक्षित रहें” है।
कार्यक्रम का शुभारंभ उप-निरीक्षक (एमटी) एसएल सिंह द्वारा सड़क सुरक्षा शपथ के साथ किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि, “सीमा की सुरक्षा के साथ-साथ सड़क पर अपनी व दूसरों की सुरक्षा भी हमारा कर्तव्य है। एक छोटी सी लापरवाही पूरे परिवार को उजाड़ सकती है। अतः सभी कार्मिक हेलमेट, सीट बेल्ट एवं यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें।
इस कार्यक्रम में वाहिनी के अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी, एवं जवानों उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में उप-निरीक्षक सिंह द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया गया। उन्होंने बताया कि सप्ताह भर बटालियन द्वारा विभिन्न स्कूलों एवं गांवों में भी जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। “दुर्घटना से देर भली” के संदेश के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
---------------

