कांग्रेस प्रत्याशी अशोक भगत का अखनूर क्षेत्र के लेहर सुंगल में भव्य स्वागत

अखनूर। अखनूर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी अशोक कुमार भगत ने आज लेहर सुंगल के नाइट इन रिजॉर्ट में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस सभा में लेहर सुंगल के लोगों ने भगत का दिल खोलकर स्वागत किया और उन्हें अपार समर्थन दिया। थानीय लोगों ने सडक़ की खस्ता हालत, पानी की किल्लत और अन्य बुनियादी सुविधाओं की कमी जैसे प्रमुख मुद्दों को उनके सामने रखा। अशोक कुमार भगत ने जनता को भरोसा दिलाया कि चुनाव जीतने पर  इन सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। सभा को संबोधित करते हुए अशोक कुमार भगत जी ने कांग्रेस को वोट देने की अपील की। उन्होंने वादा किया कि कांग्रेस सरकार बनने पर रोजगार के नए साधन उपलब्ध कराए जाएंगे। स्मार्ट मीटर की समस्या को खत्म किया जाएगा। प्रॉपर्टी टैक्स से जनता को राहत दिलाई जाएगी। भाजपा सरकार द्वारा जगह-जगह खोली गई शराब की दुकानों को बंद किया जाएगा। अखनूर को मॉडल जिला के रूप में विकसित किया जाएगा। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता रशपाल सिंह, कुलदीप शर्मा, पूर्ण सिंह, केके भगत, बंसी लाल गुप्ता, काली दास और अन्य कांग्रेस नेता भी उपस्थित रहे। 

   

सम्बंधित खबर