15 अगस्त के अंदर बाढ़ से नुकसान का जायजा: मुख्यमंत्री

गुवाहाटी, 09 अगस्त (हि.स.)।मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने कहा है कि असम में बाढ़ का तीसरा झटका आने को लेकर सरकार पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि अब तक बाढ़ से प्रभावित हुए लोगों के नुकसान का जायजा लिया जा रहा है। 15 अगस्त के अंदर यह काम संपूर्ण हो जाएगा। इसके बाद सरकार लोगों को आवश्यकता अनुसार राहत पहुंचाएगी। मुख्यमंत्री ने आज असम में बाढ़ को लेकर एक वीडियो संदेश जारी किया।

अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन लोगों का बाढ़ से घर टूटा है, उन्हें घर बना देने, जिनका अन्य तरह से नुकसान हुआ है उसकी भरपाई उसी प्रकार से करने के लिए नुकसान का पूरी तरह से आंकलन किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राहत शिविरों में रह रहे लोगों की जरूरत के प्रति भी सरकार सचेस्ट है। उन्होंने कहा कि तीसरी बार के बाढ़ का समय पार हो जाने के बाद लोग राहत शिविरों से अपने घरों में लौटेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश / अरविन्द राय

   

सम्बंधित खबर