मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की गाजे बाजे के साथ निकाली गई शोभा यात्रा

फोटो

औरैया, 30 जनवरी (हि. स.)। क्षेत्र के ग्राम जैतपुर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह की गाजे बाजे के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा गांव के देवी देवताओ के मन्दिरों में भ्रमण करती हुई वापस मूर्ति स्थापना स्थल पर आकर समाप्त हुई। शोभा यात्रा में महिलायें कन्याएं पीत वस्त्र धारण कर मंगलगीत गाकर चल रही थीं और भक्त भजन कीर्तन करते हुए चल रही थी। शोभा यात्रा में सम्मिलित भक्तों को श्री राधा कृष्ण इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य सुधीर त्रिपाठी ने स्वागत किया और भक्तों का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

ककोर सल्हापुर मार्ग पर स्थित ग्राम जैतपुर में श्री राम मंदिर श्री रघुनाथ धाम परिसर से मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की शोभा यात्रा गाजे बाजे के साथ निकली गई।जिसमें भक्त भजन कीर्तन करते हुए चल रहे थे। शोभा यात्रा में सम्मिलित झाकियां आकर्षण का केन्द बिन्दु बनी रहीं। मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की शोभा यात्रा गममा देवी मंदिर ,शिव मन्दिर,मंगला काली मंदिर,राधा कृष्ण मंदिर आदि से होकर कस्बा फफूंद के लिए प्रस्तान किया। शोभा यात्रा मुहल्ला कटरा मनेपुर स्थित दुर्गा मन्दिर शिव मंदिर से महावीर धाम पर पहुंची जहां से नगर के मन्दिरों से होती हुई वापस स्थापना स्थल पर आकर समाप्त हुई। नव निर्मित मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के दौरान राम जी सीता जी, लक्ष्मण जी, दुर्गा जी,मॉ काली शंकर जी, नन्दी बावा, भैरो बाबा आदि की अनुष्ठान कराके मंत्रोच्चारण के साथ स्थापना कराई गई। क्षेत्रीय लोगों से अनुरोध है किया गया कि अधिक से अधिक संख्या में पधार कर कथा श्रवण करें और अपने जीवन को सफल बनाएं। इस मौके पर शांतिस्वरूप,नारायण स्वरुप,गोपाल स्वरूप,शिव स्वरूप, विजय कुमार अजय कुमार,राजीव लोचन सदई,रिंकू,टिंकू,सोनू, अमन,अंकित,अंकुर,अनुज,अतुल,श्रेयन,आर्यन,कुलदीप,मोहित,सुप्रीत दुबे,मिन्टू, सौरभ आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार

   

सम्बंधित खबर