ऑस्टेरिटी ऑर्डर बना युवाओं के सपनों का ‘डेथ सर्टिफिकेट’, फैसला तुरंत वापस ले सरकार

जम्मू, 03 जून (हि.स.)। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण प्रभात ने जम्मू स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर जम्मू-कश्मीर सरकार के ऑर्डर नंबर 198-एफ (2026) की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि इस आदेश के तहत नए सरकारी पदों के सृजन पर रोक और दो साल से अधिक समय से खाली पड़े पदों को सरेंडर करने का फैसला युवाओं के रोजगार के अवसरों को खत्म करने वाला है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने चुनाव के दौरान एक लाख नौकरियां देने का वादा किया था लेकिन अब इस तरह के फैसले उस वादे के विपरीत हैं।

प्रभात ने आरोप लगाया कि यह कदम युवाओं के भविष्य के साथ सीधा विश्वासघात है और पहले से बढ़ती बेरोजगारी के बीच यह निर्णय स्थिति को और गंभीर बना देगा। उन्होंने मांग की कि सरकार तुरंत इस ऑर्डर को वापस ले और सभी विभागों में खाली पदों को भरने के लिए स्पष्ट और समयबद्ध योजना पेश करे। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने इस मुद्दे पर जल्द कदम नहीं उठाया तो युवा मोर्चा पूरे जम्मू-कश्मीर में व्यापक आंदोलन करेगा।

---------------

   

सम्बंधित खबर