हमें राष्ट्रहित सर्वोपरि के भाव से काम करना चाहिए : भूपेंद्र चौधरी

अयोध्या,14 अगस्त (हि.स.)। विभाजन विभीषिका दिवस पर मिल्कीपुर विधान सभा के कुमारगंज विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी व क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा शामिल हुए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने विभाजन विभीषिका विषय की प्रर्दशनी को देखा। विश्वविद्यालय सभागार से पार्क तक निकाले गए मौन पदयात्रा में शिरकत की। सभागार में गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में अतिथियों का स्वागत जिलाध्यक्ष संजीव सिंह व संचालन राघवेन्द्र पाण्डेय ने किया।

विश्वविद्यालय सभागार में आयोजित गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रत्येक भारतीय का यह कर्तव्य है कि शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करें। हमें राष्ट्रहित सर्वोपरि के भाव से काम करना चाहिए। अंग्रेजों ने सदैव फूट डालो राज करो की नीति अपनाई थी, जिसका अनुसरण आज भी कांग्रेस पार्टी के लोग कर रहे हैं। उन्होंने भारत के नागरिकों को अलग-अलग समूहों में विभाजित कर रखा है। अनेकों धार्मिक और जातीय दंगे करवाने के बाद भी आज तक वे अपने को धर्मनिरपेक्ष ही कहते है। विभाजन के दंश को झेलने वाले भारतीय परिवारों ने अपना सब कुछ खो दिया था। कांग्रेसी सराकर द्वारा विभाजन स्वीकार करना एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। भारत विभाजन के परिणाम स्वरूप लाखों लोग मारे गए। डेढ़ करोड लोग बेघर हुए। हजारों महिलाओं के साथ अनाचार हुआ। विभाजन से प्रभावित बहुत से लोगों ने अपने जीवन को नए सिरे से शुरू किया और अपार सफलता प्राप्त किया। हम अपने राष्ट में एकता और भाईचारे के बंधन की हमेशा रक्षा करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हैं। उन्होंने कहा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर हम उन अनगिनत लोगों को याद करते हैं जो विभाजन की भयावहता के कारण प्रभावित और पीड़ित हुए।

क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र ने कहा कि विभाजन विभीषिका दिवस के दिन विभाजन के दौरान जान गंवाने तथा संघर्ष करने वालों को श्रद्धांजलि। यह एक ऐसी कहानी है जिसमें हिंसक विभाजन के दौरान लाखों लोग बेघर कर दिये गये। हमारी वर्तमान पीढ़ी को विभाजन के दौरान सही गयी इस यातना व वेदना के विषय में जानकारी देना इस दिवस को मनाने का उद्देश्य है।

आयोजित गोष्ठी में विधायक वेद प्रकाश गुप्त, रामचन्दर यादव, जिपंअ रोली सिंह, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, महानगर प्रभारी विजय प्रताप सिंह, मिथिलेश त्रिपाठी, कमलेश श्रीवास्तव, अवधेश पाण्डेय बादल, अभिषेक मिश्र, मणीन्द्र पाण्डेय, शक्ति सिंह, राधेश्याम त्यागी, गोरखनाथ बाबा सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/पवन पाण्डेय

हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय / आकाश कुमार राय

   

सम्बंधित खबर