भारतीय भाषा कला सम्मान से 25 प्रतिष्ठित कलाकारों का हुआ अलंकरण

वाराणसी,14 सितम्बर (हि.स.)। बहुभाषी समाचार एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार की ओर से आयोजित भाषाई कला संगम 2024 के तहत शनिवार को 25 प्रतिष्ठित कलाकारों को सम्मानित किया गया।

भारतीय भाषा कला सम्मान से सम्मानित होने वाली गणमान्य हस्तियाें में प्रो. पं. साहित्य कुमार नाहर (कुलपति, राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय, ग्वालियर); दयाराम भांड (राजस्थान के पारंपरिक लोक कलाकार); नितिन बाबू दवे (गुजरात के लोक कलाकार); पं. अतुल कुमार उपाध्ये (महाराष्ट्र के वायलिन कलाकार); विदुषी शोभा कोसर (पंजाब की कथक कलाकार); नयनिका घोष (हरियाणा की कथक नृत्यांगना); गौकरण पाटिल (छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध चित्रकार); पं. ईमान दास (बेंगलुरु, कर्नाटक के शास्त्रीय गायक ठुमरी और भजन कलाकार); मल्लादी श्रीराम प्रसाद एवं मल्लादी रवि कुमार (आंध्र प्रदेश के शास्त्रीय गायक); विदुषी डॉ कमला शंकर (तमिलनाडु की भारतीय शास्त्रीय स्लाइड गिटार वादक); चित्तूर के. पतंजलि (केरल के प्रसिद्ध बांसुरी वादक); समर साहा (पश्चिम बंगाल के तबला वादक); विदुषी रंजुमोनी सैकिया (असम की शास्त्रीय नृत्य कलाकार); राजकुमारी सनाहनबी देवी (मणिपुर की लोक नृत्य कलाकार); जाहर बनर्जी (त्रिपुरा के प्रसिद्ध तबला वादक); पं. प्रभुतोष पांडा (ओडिशा के प्रसिद्ध ओडिशी नृत्य कलाकार); पं. उदय कुमार मलिक (बिहार के प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक); मैथिली ठाकुर (मधुबनी- बिहार की लोक गायिका); ज्योति खत्री (प्रसिद्ध भगत सिंधी गायक); पंडित आयुष द्विवेदी (कानपुर के शास्त्रीय ध्रुपद संगीत कलाकार); डॉ देवेंद्र कुमार त्रिपाठी (उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ चित्रकार); डॉ सुनील कुमार विश्वकर्मा (उत्तर प्रदेश से सुप्रसिद्ध चित्रकार); बद्रीनाथ वर्मा (युगवार्ता के सहायक संपादक) और पदुम नरायण द्विवेदी (हिन्दुस्थान समाचार, उत्तर प्रदेश के पूर्व समाचार समन्वयक)शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय

   

सम्बंधित खबर