मेडिकल कॉलेज परिसर से बाइक चोरी, पुलिस ने शुरु की जांच
- DSS Admin
- Jul 05, 2026
देवरिया, 05 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया के महार्षि देवरहा बाबा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय परिसर से रविवार को एक मोटरसाइकिल चोरी हाे गयी। मईल थाना क्षेत्र के तेलिया कला गांव निवासी ओम प्रकाश सिंह अपनी मोटरसाइकिल संख्या UP52 AB 1834 से दोपहर करीब 1:30 बजे मेडिकल कॉलेज के महिला अस्पताल (एमसीएच विंग) पहुंचे थे। उन्होंने अपनी बाइक अस्पताल परिसर में खड़ी कर दी और आवश्यक कार्य से भीतर चले गए। कुछ देर बाद लौटने पर बाइक निर्धारित स्थान से गायब मिली।
पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अस्पताल परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि चोरी की घटना का सुराग मिल सके। थानेदार राकेश का कहना है कि मामले की जांच के आधार पर आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
------

