विश्व योग दिवस पर असम भाजपा का व्यापक आयोजन

गुवाहाटी, 19 जून (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी, असम प्रदेश की ओर से आगामी 21 जून को विश्व योग दिवस के अवसर पर राज्य के 434 संगठनात्मक मंडलों में योग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा बाक्सा जिले के शालमारी मंडल, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया गुवाहाटी महानगर जिले के राजधानी मंडल, जबकि भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री जीआर रविंद्र राजू दिसपुर मंडल में योग कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके अलावा राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य, सांसद, विधायक, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी व नेता भी राज्य के सभी 434 मंडलों में आयोजित योग सत्रों में हिस्सा लेंगे।

ज्ञात हो कि 2014 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बनने के बाद योग को वैश्विक मान्यता दिलाने के प्रयास शुरू हुए। मोदी के अथक प्रयासों के चलते 11 दिसंबर, 2014 को संयुक्त राष्ट्र ने हर वर्ष 21 जून को “अंतरराष्ट्रीय योग दिवस” के रूप में मनाने का निर्णय लिया। तब से हर साल पूरी दुनिया इस दिन को योग दिवस के रूप में मना रही है।

योग दिवस को सफल बनाने के लिए भाजपा असम प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने प्रदेश कार्यालय की ओर से एक अपील जारी कर सभी कार्यकर्ताओं और नागरिकों से कार्यक्रमों में भाग लेने का अनुरोध किया।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

   

सम्बंधित खबर