हिसार : भाजपा बरवाला विधानसभा क्षेत्र के तीनों मंडलों की कार्यकारिणी घोषित
- Admin Admin
- Apr 29, 2025

हांसी जिला अध्यक्ष अशोक सैनी ने नियुक्तियां करते हुए दी शुभकामनाएंहिसार, 29 अप्रैल (हि.स.)। भाजपा हांसी जिला अध्यक्ष अशोक सैनी ने बरवाला विधानसभा क्षेत्र में मंडलों की कार्यकारिणी का विस्तार किया है। मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इन मंडलों के अध्यक्षों की नियुक्त पहले की जा चुकी है। मंडल पदाधिकारियों की नियुक्ति करते हुए जिला अध्यक्ष अशोक सैनी ने उन्हें शुभकामनाएं दी और उम्मीद जताई कि वे अपने अपने मंडल में पार्टी की मजबूती के लिए काम करेंगे।भाजपा हांसी जिला अध्यक्ष अशोक सैनी ने मंगलवार काे बताया कि बरवाला विधानसभा क्षेत्र के बरवाला मंडल कार्यकारिणी में सुरेश गोयल, कैलाश देवी, नवप्रीत कौर व कृष्ण सोनी को उपाध्यक्ष, जगरूप वर्मा व रोशन घनघस को महामंत्री, जयादेवी, पुष्पा मोर्या, सुनील सैन, ओमप्रकाश सैनी व विनोद भुक्कल को सचिव बनाया गया है। इसी तरह संदीप गोयल को कोषाध्यक्ष, राजेश सलूजा को मीडिया प्रभारी, योगेन्द्र नायक को सोशल मीडिया प्रभारी व श्याम सुंदर शर्मा को आईटी प्रमुख बनाया गया है।इसी तरह बरवाला विधानसभा क्षेत्र के मिलगेट मंडल में शीला देवी, पूजा रानी, सुनील व राजू शर्मा को उपाध्यक्ष, आशीष कुमार व पितांबर सैनी को महामंत्री, पवन लाडवाल, मंजीत शर्मा, कृष्ण कुमार, रीना व पिंकी को सचिव, सूबेसिंह गुलिया को कोषाध्यक्ष, संजीव अवस्थी को मीडिया प्रभारी, राजकुमार को सोशल मीडिया प्रभारी व संजय बिडलान को आईटी प्रमुख नियुक्त किया गया है।बरवाला विधानसभा क्षेत्र के सातरोड मंडल में नरेश शर्मा, सुमन रानी, भरत वाल्मीकि व प्रमोद सरपंच को उपाध्यक्ष तथा संदीप सैनी व मनदीप भारद्वाज को महामंत्री बनाया गया है। वीना, भीम मोहिल, कृष्ण वर्मा, अंजू रानी व सुषमा को सचिव, तिलकराज को कोषाध्यक्ष, रविकांत को मीडिया प्रभारी, विकास शर्मा को सोशल मीडिया प्रभारी व जयदीप को आईटी प्रमुख की जिम्मेवारी दी गई है।नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अपनी नियुक्ति पर जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्षों व अन्य वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेवारी दी गई है, वे उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर