भाजपा मिशन : 2156 बूथों को एक्टिव मोड में लाने की तैयारी

भाजपा पदाधिकारी मंच पर

सुलतानपुर, 18 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर मे भाजपा ने मिशन-2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने जिले के 2156 बूथों और 372 शक्ति केन्द्रों को एक्टिव मोड में लाने की कवायद शुरू कर दी है। इसको लेकर भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी की अध्यक्षता में नवनियुक्त मण्डल प्रभारियों, मण्डल अध्यक्षों, महामंत्रियों व उपाध्यक्षों की संयुक्त बैठक की गई।

बैठक में जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य हर बूथ को मजबूत और जीतने योग्य बनाना है। इसके लिए प्रत्येक बूथ पर 11 सदस्यीय बूथ समिति के साथ दो वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की अतिरिक्त जिम्मेदारी तय की गई है। उन्होंने कहा कि वोटरलिस्ट के आधार पर प्रमुख मतदाताओं, प्रभावशाली परिवारों, योजना लाभार्थियों और विभिन्न समाजों के लोगों की सूची तैयार की जाएगी। जल्द ही प्रत्येक विधानसभा में बूथ सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।

जिला महामंत्री संदीप सिंह ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सक्रिय रहने का आह्वान किया। पार्टी के मीडिया प्रमुख विजय रघुवंशी ने बताया आगामी यूपी चुनाव के दृष्टिगत प्रत्येक बूथ पर प्राथमिक व सक्रिय कार्यकर्ताओं की सूची तैयार कर उन्हें भी एक्टिव मोड में लाया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रत्येक माह के पहले सप्ताह मण्डल, तीसरे रविवार शक्ति केन्द्रों और अंतिम रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के बाद बूथ समिति की बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठकों की कार्रवाई रजिस्टर में दर्ज करने और सरल एप पर ऑनलाइन उपस्थिति अनिवार्य की गई है।

बैठक में विजय त्रिपाठी, डॉ प्रीति प्रकाश, आशीष सिंह रानू, अयोध्या प्रसाद वर्मा, चन्दन नारायन सिंह, रेखा निषाद, दिनेश चौरसिया, मनोज श्रीवास्तव, राजेश सिंह, पूजा कसौधन, अरूण जायसवाल, मनोज मौर्य, मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा, रामजतन यादव, राम प्रकाश वर्मा, संतोष सिंह, सूर्य नारायन पाण्डेय, प्रदीप शर्मा, सोहनलाल निषाद, डॉ विनय प्रजापति, रामजीत पाल, विशाल जायसवाल, डॉ राममूर्ति वर्मा, सुभाष वर्मा, दान बहादुर तिवारी समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

---------------

   

सम्बंधित खबर