महिला दिवस पर भाजपा महिला मोर्चा ने आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया

सहरसा,08 मार्च (हि.स.)। आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष लाजवंती झा के द्वारा सहरसा विधानसभा क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताओं का सम्मान अंगवस्त्र से किया गया।

मौके पर लाजवंती झा ने कहा कि निश्चित रूप से आशा कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में दिन रात परिश्रम कर सुरक्षित मातृत्व एवं महिला स्वास्थ को सुरक्षित करने में अहम योगदान दे रही है।महिला दिवस का दिन समाज में महिलाओं की भूमिका, संघर्ष और सफलता को दर्शाता है। महिला दिवस का दिन महिलाओं की समानता, अधिकारों और उपलब्धियों को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। कई देशों में इसे अवकाश के रूप में मनाया जाता है। महिला दिवस का उद्देश्य लैंगिक भेदभाव समाप्त कर एक समान और सशक्त समाज का निर्माण करना है।यह दिन महिलाओं की उपलब्धियों, संघर्षों और समाज में उनके योगदान को सम्मान देने के लिए समर्पित है। महिलाएं न केवल परिवार की रीढ़ होती हैं, बल्कि वे देश, समाज और दुनिया के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / अजय कुमार

   

सम्बंधित खबर