जौनपुर में हुई भाजपा प्रशिक्षण वर्ग की तैयारी बैठक ,23-24 मई को आयोजित होगा दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण

बीजेपी प्रशिक्षण वर्ग को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति

जौनपुर , 18 मई (हि.स.). बीजेपी के आगामी दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक सोमवार को नगर के एक होटल संपन्न हुई। यह प्रशिक्षण वर्ग 23 और 24 मई को आयोजित किया जाएगा। बैठकअध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने की।बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचार परिवार है। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं की वैचारिक सुदृढ़ता, कार्यकुशलता और संगठनात्मक क्षमता को बढ़ाने का एक सशक्त माध्यम है।प्रजापति ने आगे कहा कि इस प्रशिक्षण के जरिए कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति-नीति, इतिहास और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के तरीके सिखाए जाएंगे।

जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने आगामी प्रशिक्षण वर्ग की विस्तृत रूपरेखा भी प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि शिविर को सर्वसुविधायुक्त और अनुशासित बनाने के लिए विभिन्न टोलियाँ गठित की गई हैं। तैयारियों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं।अजीत प्रजापति ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आपसी समन्वय के साथ इस प्रशिक्षण वर्ग को अनुशासित और ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने में सहयोग करें।इस महत्वपूर्ण बैठक में जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता, संदीप तिवारी, जिला उपाध्यक्ष पंकज मिश्रा, अमित श्रीवास्तव, विनय सिंह, राज पटेल, परविंदर चौहान, पुष्पा निषाद, नीरज मौर्य, अजय सरोज, जिला मंत्री संतोष मिश्र, राजकेशर पाल, धर्मेंद्र मिश्रा, डॉ. देवी प्रसाद सिंह, अंशू नीरज मौर्या, राजेश गुप्ता, विकास शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष रीता जायसवाल, दीपक सिंह, घनश्याम यादव, जिला मीडिया प्रभारी आई.टी. संयोजक रोहन सिंह, अमित पाठक, कुंवर दिग्विजय सिंह, जिला संयोजक सोशल मीडिया सिद्धार्थ राय और अवनीश यादव सहित कई प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

   

सम्बंधित खबर