झज्जर: भाजयुमो की महिला सम्मान यात्रा पहुंची गांव निलोठी, महिला सम्मान की अलख जगाई

झज्जर, 16 अगस्त (हि.स.)। हरियाणा भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष व बहादुरगढ़ से नगर पार्षद एडवोकेट डॉ. नीना सतपाल राठी की ओर से चलाई जा रही महिला सम्मान यात्रा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर-घर घर तिरंगे का संकल्प लेकर गांव निलोठी में पहुंची। उनका यहां पहुंचने पर नारी शक्ति व ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। नीना सतपाल राठी ने महिलाओं से रूबरू होते हुए उनकी समस्याएं भी सुनीं और समाधान करवाने के लिए उन्हें आश्वस्त भी किया। साथ में आगामी विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर महिलाओं से भाजपा के पक्ष में मतदान करने व बहादुरगढ़ हलके में फिर से कमल खिलाने का आह्वान भी किया।

महिला सम्मान यात्रा के तहत निलोठी में महिलाओं से संवाद करते हुए भाजपा नेता नीना सतपाल राठी ने महिलाओं को भाजपा की केन्द्र व हरियाणा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से अवगत कराया। वहीं महिलाओं के हित में सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताते हुए उनका लाभ उठाने के प्रति प्रेरित भी किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान व उनकी समस्याओं का निदान करवाये जाने को लेकर उनकी ओर से यह महिला सम्मान यात्रा चलाई जा रही है। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश की आजादी के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले ज्ञात-अज्ञात असंख्य वीरों को नमन करते हुए कहा कि 15 अगस्त का दिन हमें अथाह कुर्बानियों के बारे मिला है। हम उन सभी वीर शहीदों को नमन करते हैं जिन्होंने तिरंगे की आन-बान शान के लिए अपना जीवन समर्पित कर सर्वोच्च बलिदान दिया। वीर शहीद हमारे हमारे देश का गौरव हैं और उनका सम्मान करना हमारा कर्तव्य हैं। युवाओं को शहीदों की गौरव गाथा से प्रेरणा लेनी चाहिए।

राठी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश-प्रदेश की जनता का भला करने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश-प्रदेश की जनता भाजपा के साथ है। आगामी विधानसभा चुनाव में फिर से प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी और बहादुरगढ़ विधानसभा में भी कमल खिलेगा।

हिन्दुस्थान समाचार

हिन्दुस्थान समाचार / शील भारद्वाज / SANJEEV SHARMA

   

सम्बंधित खबर