गुवाहाटी में बरामद भाजपा युवा मोर्चा के नेता का शव

गुवाहाटी, 18 अगस्त (हि.स.)। गुवाहाटी में भाजपा युवा मोर्चा के एक नेता का शव बरामद किया गया है। शव शहर के नूनमाटी सेक्टर 3 में बरामद किया गया। मृतक के शरीर पर चोट के निशान स्पष्ट मौजूद हैं।

मृतक की पहचान भाजपा युवा मोर्चा नेता अशोक बर्मन के रूप में हुई है। शव को सेक्टर 3 में रेलवे लाइन के पास बरामद किया गया। मृतक अशोक बर्मन गीता मंदिर मंडल भाजपा कार्यालय के सचिव थे। स्थानीय लोगों को संदेह है कि कुछ अज्ञात बदमाशों ने उसकी हत्या कर दी और शव को फेंक दिया।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश / अरविन्द राय

   

सम्बंधित खबर