भाजपा सदस्यता अभियान: उत्तराखंड में रिकॉर्ड 12 लाख सदस्यों का आंकड़ा पार

-प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट चमोली तो महामंत्री संगठन अजेय दून में हुए शामिल

देहरादून, 25 सितंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि के साथ राज्य में रिकॉर्ड 12 लाख सदस्य का आंकड़ा पार कर लिया है। पहले चरण के अंतिम दिन एक बूथ एक कार्यकर्ता 100 सदस्य अभियान के तहत प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट चमोली में और प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार देहरादून में आयोजित कार्यक्रम का हिस्सा बने।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज राज्य के सभी 11729 बूथों पर पंडित उपाध्याय को संगठन पर्व के साथ श्रद्धांजलि दी गई। इसके तहत बूथों पर एक एक कार्यकर्ता ने विस्तारक के रूप में सदस्यता अभियान को गति देने का काम किया। इस विशेष अभियान के तहत बूथ पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके विचारों का स्मरण किया गया। इसके उपरांत घर-घर जाकर संपर्क कर पार्टी के विचारों और सरकार के कामों को साझा किया गया। तदोपरांत समर्पित लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए उनके आवासों पर स्टीकर लगाए गए। उन्होंने जानकारी दी कि बेहद हर्ष का विषय है कि पहले चरण के रिकॉर्ड समय में राज्य में सदस्यता का आंकड़ा 12 लाख के पार पहुंच गया है।

इसी क्रम में अभियान का नेतृत्व करने वाले प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने चमोली स्थित अपने पैतृक गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत की। वहां उन्होंने अपने बूथ ब्राह्मण थाला, बूथ क्रमांक-175 पोखरी में एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के प्रणेता प्रखर राष्ट्रवादी एवं महान विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने गांववासियों को पार्टी और सरकार की उपलब्धियों की चर्चा की, साथ ही उन्हें भाजपा के राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान 2024 के अंतर्गत सदस्य बनाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ नए बनाए सदस्यों के घरों के बाहर अभियान संदर्भित स्टीकर लगाकर सदस्यता प्रक्रिया को पूर्ण किया।

प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने आज मसूरी विधानसभा में श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। वहां उन्होंने श्रीदेव सुमन नगर मण्डल के धोरण वार्ड के बूथ संख्या 25 पर पंडित उपाध्याय के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित कर बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। साथ ही उन्होंने सदस्यता महाभियान के निमित्त स्थानीय निवासियों को मिस्ड कॉल के माध्यम से भाजपा की सदस्य बनाये और उनके आवास पर स्टीकर लगाया।

सदस्यता महा अभियान के तहत कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ऋषिकेश के बूथ संख्या एक पर 65 सुबोध उनियाल नरेंद्र नगर में पूर्व मुख्यमंत्री सासंद हरिद्वार त्रिवेंद्र सिंह रावत बद्रीपुर देहरादून बूथ पर रहे।

मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता सतपाल महाराज ने बूथ-बूथ जाएंगे, 100 सदस्य बनायेंगे..! अभियान के तहत प्रेम नगर स्थित आर्य समाज मंदिर के बूथ नंबर 38 पर पार्टी के सदस्यता महा अभियान कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह है कि भाजपा सदस्यता महा अभियान के तहत हमें प्रत्येक बूथ पर 100 सदस्य बनाकर उन्हें राष्ट्रवादी विचारधारा वाली पार्टी भारतीय जनता पार्टी से जोड़कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय को अपनी ओर से सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करनी है।

मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून में द्रोणपुरी के वार्ड संख्या 43 के बूथ संख्या 25 पर पहुंच कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय को पुष्पांजलि अर्पित की और भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाए जा रहे सदस्यता अभियान में प्रतिभाग किया। इस दौरान मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि पंडित जी आजीवन मां भारती के लिए समर्पित रहे और राष्ट्र निर्माण के प्रति उनके विचार आज भी करोड़ों देश सेवकों का पथ प्रदर्शित कर रहे हैं। उन्हीं से प्रेरणा पाकर प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी देश व प्रदेश में अंत्योदय का संकल्प साकार कर रहे हैं।

इसके अलावा सभी विधायक एवीएम अन्य जनप्रतिनिधि पदाधिकारी भी अपने अपने क्षेत्रों के बूथों पर सदस्यता अभियान में भाग लिया।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार

   

सम्बंधित खबर