विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
- DSS Admin
- Jun 05, 2026
सहरसा, 05 जून (हि.स.)। भाजपा कार्यालय पटुआहा में शुक्रवार को जिलाध्यक्ष साजन शर्मा के नेतृत्व में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कार्यालय परिसर सहित अन्य जगहों पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधारोपण किया। जिलाध्यक्ष साजन शर्मा ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखना हम सभी की महत्ती जिम्मेदारी है और वृक्षारोपण से ही आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण मिल सकता है। पर्यावरण दिवस पर अधिक से अधिक पेड लगाकर इसके संरक्षण व संवर्धन करने का संकल्प लेकर अन्य लोगों को भी अवश्य जागरूक करें।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने अधिक से अधिक पेड़ लगाने तथा उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष राजीव रंजन साह, जिला मंत्री कुमार गौरव, संजू देवी, मीडिया प्रभारी सुमित कुमार सिन्हा, जिला प्रवक्ता अभिनंदन कुशवाहा,युवा मोर्चा अध्यक्ष सुरजीत कुशवाहा, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुगमनी देवी, व्यापार प्रकोष्ठ शशि सोनी, कार्यालय मंत्री अश्वनी पांडे, नगर अध्यक्ष अभिनव सिंह, नगर उपाध्यक्ष प्रदीप झा, प्रभास झा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

