लोकसभा चुनाव में विपक्ष के भ्रामक प्रचार का जवाब उपचुनाव में जनता देगी : केशव प्रसाद मौर्य

प्रयागराज, 17 अगस्त (हि.स.)। फूलपुर विधानसभा की उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठनात्मक बैठक फूलपुर इफ्को सभागार में की गई। मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा कि लोकसभा चुनाव में कुछ प्रलोभन के कारण मतदाता प्रभावित हुआ। विपक्ष द्वारा किये गये भ्रामक प्रचार का जवाब अब जनता उपचुनाव में देगी।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यकर्ता की बदौलत 2014 से 2022-24 का चुनाव प्रचण्ड बहुमत से केन्द्र व प्रदेश में सरकार बनीं। कार्यकर्ता अपने मनोयोग से सभी चुनावों में अपने बूथ पर भाजपा के पक्ष में मतदान कराकर बूथ जीता कर सांसद, विधायक, पार्षद, मेयर, जिला पंचायत अध्यक्ष व सदस्य बनाकर प्रयागराज की राजनीति में नया कीर्तिमान बनाया। कार्यकर्ताओं की पीड़ा सभी जन प्रतिनिधियों की पीड़ा होनी चाहिए। इससे कार्यकर्ता के मन में उत्साह और इच्छा शक्ति के साथ अपने गांव-समाज में उनका मान-सम्मान बढ़ता है।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में विपक्ष के लोगों द्वारा भ्रामक प्रचार किया कि सविंधान खतरे में है, प्रत्येक महिलाओं को प्रतिमाह साढ़े आठ हजार रुपए देने का प्रलोभन दिया गया। कहा कि भाजपा की सरकार 2014 में केन्द्र, 2017 में उत्तर प्रदेश की सरकार बनी। भाजपा की सरकार ने विकास इतना किया कि जो पूर्व की सरकारों ने 70 साल में नहीं किया। 2014 के पूर्व लोकसभा फूलपुर की स्थिति, 2017 के पूर्व फूलपुर विधानसभा की स्थिति पहले से कहीं ज्यादा बेहतर हुई है। योगीजी के नेतृत्व में 2017 से गुण्डा, अपराधी, माफिया, दंगाई प्रदेश से पलायन कर गए या उनकी जगह उनको मिल गयी। जो अपराधी, माफिया-गुण्डा बिल के अन्दर छिपे थे वो सभी लोकसभा चुनाव में सपा को थोड़ी बढ़त क्या मिला सब बाहर आ गये। जगह जगह अपने आचरण का परिचय देना आरम्भ कर दिया। लेकिन उन्हें यह पता नहीं कि उत्तर प्रदेश में अभी भी भाजपा की योगी सरकार है, उन्हें जहन्नुम में पहुंचाने के लिए।

इस अवसर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि मण्डल की बैठक में शक्ति केन्द्र की बैठक तय कर संयोजक व प्रभारी तथा प्रवासी सभी बूथ की ग्यारह की समिति व पन्ना प्रमुखों का मतदाता सूची से मिलान कर सत्यापन कर लें। क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने कहा कि मतदाता सूची में नये मतदाता का नाम जोड़ा जा रहा है सभी कार्यकर्ता घर-घर जाकर मतदाता सूची में छूटे मतदाता का नाम जुड़वाने का काम करें।

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता हनुमान की तरह बहुत ही बलशाली है। परन्तु भाजपा कार्यकर्ता को अपने ताकत का अन्दाजा ही नहीं। जब उन्हें एहसास कराया जाता है तब उनके पराक्रम से प्रचण्ड बहुमत से सरकार बनी है।

बैठक का संचालन फूलपुर नगर पंचायत अध्यक्ष अमरनाथ यादव ने किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष कविता पटेल ने बैठक का वृत्त बताया। बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, जिला प्रभारी उत्तर मौर्य, सांसद फूलपुर प्रवीण पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष बीके सिंह, महापौर गणेश केसरवानी, पूर्व सांसद केशरी देवी पटेल, महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा, विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, प्रभाशंकर पाण्डेय, अमरनाथ तिवारी, कन्हैया लाल पाण्डेय, निर्मला पासवान, मीडिया प्रभारी बृजेश त्रिपाठी, राजेश केसरवानी, रमेश कुमार द्विवेदी विधानसभा प्रभारी फूलपुर, मनोज कुमार निषाद, जीतलाल त्रिपाठी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र / मोहित वर्मा

   

सम्बंधित खबर