भाजपा ने जिले में विभिन्न स्थानों पर निकाली तिरंगा यात्रा

गोपेश्वर, 13 अगस्त (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी की ओर से चमोली जिले के विभिन्न स्थानों पर मंगलवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई।

भाजपा की ओर से चमोली जिले के मुख्यालय गोपेश्वर, देवाल, पोखरी समेत अनेक स्थानों पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देश भक्ति के नारे लगाते हुए शहर और नगर क्षेत्र में यात्रा निकाली। गोपेश्वर में निकाली गई तिरंगा यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी, जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार, दीपक भट्ट, कुलदीप वर्मा, महेंद्र राणा, हर्षवर्धन आदि मौजूद थे। देवाल में क्षेत्र पंचायत सदस्य जशवंत सिंह कुंवर, भाजपा के वरिष्ट नेता पुष्कर फर्स्वाण, पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र बिष्ट, गोपाल दत्त, महामंत्री युगराज सिंह बसेड़ा आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार/जगदीश

हिन्दुस्थान समाचार / जगदीश पोखरियाल / दधिबल यादव

   

सम्बंधित खबर