नक्सलबाड़ी में भाजपा का धन्यवाद मार्च, रिकॉर्ड जीत पर जनता का आभार

सिलीगुड़ी, 18 मई (हि. स.)। माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी विधानसभा सीट पर रिकॉर्ड मतों से जीत के बाद भाजपा ने नक्सलबाड़ी में रविवार को भव्य धन्यवाद रैली निकाली। यह रंगारंग रैली रथखोला से आदिवासी मैदान तक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए।

इस मौके पर विधायक आनंदमय बर्मन खुद रैली में शामिल हुए। उनके साथ जिला और मंडल स्तर के कई नेता भी मौजूद रहे। रैली की शुरुआत भारत माता की झांकी से हुई, जिसमें विभिन्न जनजातियों की संस्कृति को भी आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया।

विधायक ने कहा कि यह जीत पूरी तरह जनता की है और जनता के भरोसे ही आगे विकास कार्य किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि एक लाख चार हजार से अधिक वोटों के अंतर से मिली जीत ने न सिर्फ मुख्यमंत्री बल्कि शीर्ष नेतृत्व को भी चौंका दिया।

भाजपा नेताओं ने इस अवसर पर जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले समय में क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी और लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास किया जाएगा।

   

सम्बंधित खबर