हिसार : संगठन के नेताओं को सत्ता में भागीदार बनाएगी भाजपा, नौ निगमों में प्रत्याशियों का ऐलान

भाजपा ने नौ निगमों में मेयर के लिए किए प्रत्याशी घोषित गुरुग्राम में प्रत्याशी बदला, मानेसर को रोकाहिसार, 14 फरवरी (हि.स.)। हरियाणा में स्थानीय निकाय चुनावों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को नौ नगर निगमों में मेयर पद के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी द्वारा शुक्रवार को जारी की गई नौ प्रत्याशियों की सूची में छह महिलाएं शामिल हैं। पार्टी ने पहली सूची में मानेसर नगर निगम पर टिकट का ऐलान रोक लिया है। भाजपा ने गुरुग्राम से महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजरानी मल्होत्रा को चुनाव मैदान में उतारा है। इससे पहले दोपहर के समय पार्टी द्वारा जारी करके वापस ली गई सूची में महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी को गुरुग्राम से प्रत्याशी बनाया गया था। बाद में सूची को बदल दिया गया।फरीदाबाद नगर निगम के लिए भाजपा ने हरियाणा बाल कल्याण आयोग की चेयरमैन प्रवीन जोशी को चुनाव मैदान में उतारा है। प्रवीन जोशी लंबे समय से संगठन से जुड़ी हुई हैं और उनके पति भी भाजपा में कई अहम पदों में रह चुके हैं। प्रदेश में नमो एप के संचालन में सह-संयोजक की भूमिका निभाने वाले प्रवीन पोपली को हिसार नगर निगम से मेयर पद का प्रत्याशी बनाया गया है।करनाल नगर निगम से भाजपा ने पूर्व मेयर रेणु बाला पर दोबारा भरोसा जताया है। रेणु बाला मेयर पद के अलावा भाजपा में कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ की प्रदेश संयोजक हैं। मुख्यमंत्री नायब सैनी के उपचुनाव तथा लोकसभा चुनाव में मनोहर लाल की टीम में सक्रियता से काम करने पर रेणु बाला को यह इनाम दिया गया है।भाजपा ने प्रदेश ओबीसी मोर्चा की सचिव कोमल सैनी को पानीपत से प्रत्याशी घोषित किया गया है। कलानौर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके पार्टी के पुराने नेता रामअवतार वाल्मीकि को पार्टी ने नया टास्क देते हुए रोहतक नगर निगम से प्रत्याशी घोषित किया है। राम अवतार वाल्मीकि इस समय भाजपा एससी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। यमुनानगर नगर निगम से भाजपा ने एससी मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्या सुमन बहमनी को चुनाव मैदान में उतारा है।पार्टी ने सोनीपत नगर निगम में आश्चर्यचकित करने वाला फैसला लिया है। यहां पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन को उपचुनाव में प्रत्याशी घोषित किया गया है। राजीव जैन की पत्नी कविता जैन मनोहर सरकार के पहले कार्यकाल में कैबिनेट मंत्री रह चुकी हैं। वर्ष 2019 में चुनाव हारने के बाद पिछले साल हुए चुनाव में पार्टी ने उनकी टिकट काट दी थी। सोनीपत के पूर्व मेयर इस समय विधायक बन चुके हैं और पूर्व विधायक पति को मेयर का चुनाव लड़वाया जाएगा।अंबाला नगर निगम की पूर्व मेयर शक्ति रानी शर्मा कालका से भाजपा की टिकट पर चुनाव जीत चुकी हैं। उनके स्थान पर महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सैलजा सचदेवा को उपचुनाव में प्रत्याशी घोषित किया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

   

सम्बंधित खबर