(अपडेट) बिहार में 12 आईपीएस अधिकारियों और 53 पुलिस उपाधीक्षकों का तबादला
- DSS Admin
- Jul 01, 2026
पटना, 01 जुलाई (हि.स.)। बिहार में भारतीय पुलिस सेवा के 12 अधिकारियों का तबादला और अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। गृह विभाग के आरक्षी शाखा द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है।
भारतीय पुलिस सेवा की 1991 बैच की अधिकारी प्रिता वर्मा को महानिदेशक-सह-महासमादेष्टा, गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशाम सेवाएँ के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
निर्मल कुमार आजाद को पुलिस महानिदेशक, मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, बिहार, पटना का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
पंकज कुमार दाराद को अपर पुलिस महानिदेशक-सह-अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम, पटना के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
सुधांशु कुमार को अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात, बिहार, पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है। साथ ही अपर पुलिस महानिदेशक, विशेष निगरानी इकाई, बिहार, पटना का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
अमृत राज को अपर पुलिस महानिदेशक, आतंकवाद निरोधक दस्ता, बिहार, पटना के पदपर स्थानांतरित किया गया है। कासे सुहिता अनुपम को अपर पुलिस महानिदेशक, विधि-व्यवस्था, बिहार, पटना के साथ अपर पुलिस महानिदेशक (कमजोर वर्ग), अपराध अनुसंधान विभाग, बिहार, पटना का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
राजेश कुमार को पुलिस महानिरीक्षक, एससीआरबी, बिहार, पटना के पद पर स्थानांतरित किया गया है। पंकज कुमार राज को पुलिस महानिरीक्षक, रेलवे, बिहार, पटना के पद पर स्थानांतरित किया गया है। एस प्रेमलथा को पुलिस महानिरीक्षक, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस, बिहार, पटना के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
गरिमा को समादेष्टा, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-9, जमालपुर के पद पर स्थानांतरित किया गया है। शिवम धाकड़ को पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), मधुबनी (अपने ही वेतनमान में) के पद पर स्थानांतरित किया गया है। कोमल मीणा को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी- ।।, विधि-व्यवस्था, पटना के पद पर स्थानांतरित किया गया है। दूसरी ओर बिहार सरकार के गृह विभाग के द्वारा बिहार पुलिस सेवा के पदाधिकारियों एवं आशु उपाधीक्षकों को स्थानांतरित किया गया है।
सरकार के अवर सचिव रत्नेश कुमार ने इस आशय की अधिसूचना जारी कर दी है।
जारी अधिसूचना के अनुसार 53 पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है।
जिनमें लालबाबू यादव को सहायक निदेशक बिहार पुलिस अकादमी राजगीर पारस नाथ साहू को अपर पुलिस अधीक्षक, आर्थिक अपराध इकाई, पटना सुमित कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक बिहार पुलिस मुख्यालय
डॉ शंकर कुमार झा को पुलिस उपाधीक्षक विशेष अपराध, अपराध अनुसंधान विभाग बिहार अभिषेक सिंह को पुलिस उपाधीक्षक बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-3, बोधगया प्रदीप कुमार को पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, मुजफ्फरपुर गौतम शरण ओम को पुलिस उपाधीक्षक निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना अशोक कुमार को पुलिस उपाधीक्षक निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना राजेश कुमार शर्मा को पुलिस उपाधीक्षक मद्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, पटना संतोष कुमार को पुलिस उपाधीक्षक निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना सर्वेश चंद्र को पुलिस उपाधीक्षक साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई, बिहार,
पटना अनुराधा सिंह को पुलिस उपाधीक्षक साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई, बिहार, पटना विकास केशव को पुलिस उपाधीक्षक साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई, बिहार ,पटना स्वीटी सिंह को पुलिस उपाधीक्षक आर्थिक अपराध इकाई, बिहार, पटना अमन को पुलिस उपाधीक्षक आर्थिक अपराध इकाई, पटना
रौली कुमारी को पुलिस उपाधीक्षक बि वि स पु-3, बोधगया कुमारी सिया भारती को पुलिस उपाधीक्षक विशेष अपराध, अपराध अनुसंधान विभाग, बिहार पंकज कुमार को पुलिस उपाधीक्षक साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई बिहार, पटना विनोद कुमार सिंह को पुलिस उपाधीक्षक, यातायात, जहानाबाद संजीत कुमार सिंह को पुलिस उपाधीक्षक साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई, बिहार, पटना स्वाति को पुलिस उपाधीक्षक विशेष बिहार सशस्त्र पुलिस (महिला), सासाराम
वासुदेव राय को पुलिस उपाधीक्षक निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार, पटना भूदेव दास को पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित), जहानाबाद केशव कुमार मजूमदार को पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित), भागलपुर उमेश लाल रजक को पुलिस उपाधीक्षक बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस मुख्यालय, बिहार, पटना स्थानांतरित किया गया है।
अविनाश कुमार सिंह को पुलिस उपाधीक्षक, यातायात, सीतामढ़ी धर्मेंद्र कुमार को पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित), बगहा सनी दयाल को पुलिस उपाधीक्षक, यातायात, पटना पौरुष अग्रवाल को पुलिस उपाधीक्षक, यातायात, पटना
विनय कुमार रंजन को पुलिस उपाधीक्षक साइबर क्राइम, भागलपुर अंकित कुमार को पुलिस उपाधीक्षक साइबर क्राइम, जहानाबाद देव आशीष हंस को पुलिस उपाधीक्षक साइबर क्राइम, पटना शिवानी श्रेष्ठा को पुलिस उपाधीक्षक, विशेष अपराध, अपराध अनुसंधान विभाग, बिहार चित्रा कुमारी को पुलिस उपाधीक्षक विशेष अपराध अपराध अनुसंधान विभाग, बिहार, पटना खालिद हयात को पुलिस उपाधीक्षक, विशेष शाखा, बिहार, पटनासमीर कुमार सिंह को पुलिस उपाधीक्षक, साइबर क्राइम, बक्सर रौशन कुमार को पुलिस उपाधीक्षक, साइबर क्राइम, भोजपुर अभिनव कुमार को पुलिस उपाधीक्षक, विशेष सुरक्षा दल बिहार, पटना मोहम्मद फैसल चांद को पुलिस उपाधीक्षक अपराध अनुसंधान विभाग अब्दुर रहमान को पुलिस उपाधीक्षक साइबर क्राइम, बेतिया ईशानी सिन्हा को पुलिस उपाधीक्षक साइबर क्राइम, शिवहर ज्योति कुमारी को पुलिस उपाधीक्षक साइबर क्राइम, बगहा तथा अमरजीत तिवारी को पुलिस उपाधीक्षक विशेष सुरक्षा दल बिहार बनाया गया है।
राजन कुमार को पुलिस उपाधीक्षक विशेष शाखा बिहार मिथिलेश कुमार तिवारी को पुलिस उपाधीक्षक विशेष शाखा बिहारऋषव आनंद को पुलिस उपाधीक्षक साइबर क्राइम नालंदा रिषभ कुमार को पुलिस उपाधीक्षक यातायात, शेखपुरा तरुण कुमार पाण्डेय को पुलिस उपाधीक्षक यातायात, अररिया
अभिषेक चौबे को पुलिस उपाधीक्षक यातायात समस्तीपुर अभिषेक कुमार को पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय सारण पिंकी कुमारी को पुलिस उपाधीक्षक बि वि स पु 19, बेगूसराय शत्रुघ्न पटेल को आशु उपाधीक्षक, बिहार पुलिस मुख्यालय पटना राज कुमार प्रसाद को आशु उपाधीक्षक, अपराध अनुसंधान विभाग बिहार के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

