मुरादाबाद के नवागत बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित सिंह ने संभाला कार्यभार
- DSS Admin
- Jun 01, 2026
मुरादाबाद, 01 जून (हि.स.)। सहायक उप शिक्षा निदेशक, एससीईआरटी लखनऊ से स्थानांतरित होकर आए अमित सिंह ने सोमवार शाम को मुरादाबाद के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया तथा शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी प्राथमिकताओं पर चर्चा की। वहीं अभी तक मुरादाबाद के बेसिक शिक्षा अधिकारी रहे विमलेश कुमार का तबादला विधि अधिकारी, शिविर कार्यालय शिक्षा निदेशक (बेसिक), लखनऊ के पद पर हो गया है।
नवागत बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित सिंह ने कहा कि शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार और विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को टीम भावना के साथ कार्य करने और शिक्षा संबंधी योजनाओं को समयबद्ध ढंग से लागू करने के निर्देश दिए।

