बगहा पुलिस की कार्रवाई में 16 अभियुक्त गिरफ्तार

पश्चिम चम्पारण(बगहा),29 मई(हि.स.)।

बगहा पुलिस जिला में विगत 24 घंटा में 16 अभियुक्त गिरफ्तारी की गई है। इनमें कुल 28 वारंट एवं 02 कुर्की का निष्पादन किया गया। उक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक बगहा सुशांत कुमार सरोज ने गुरुवार को प्रेस रिलीज जारी करके दिया।

उन्होंने बताया कि बगहा पुलिस द्वारा जेल भेजे गए अभियुक्तों की संख्या 16 हैं।जिसमें पोक्सो एक्ट में गिरफ्तार 01,शराब के सेवन में गिरफ्तार अभियुक्तों की संख्या 08,शराब के साथ गिरफ्तार अभियुक्तों की संख्या 02,वारंट में गिरफ्तारी 05,अन्य कांड में गिरफ्तारी 02 अभियुक्त की हुई।इसके साथ ही बगहा पुलिस द्वारा 50 लीटर देशी चुलाई शराब की बरामदगी की गई।

एसपी ने बताया कि बगहा पुलिस द्वारा जांच किए गए वाहनों की संख्या 524,शमन राशि 92,500 रूपये हैं।इसके साथ ही गुरुवार को एसपी बगहा के निर्देशानुसार अपराध की रोकथाम एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु बगहा पुलिस द्वारा सभी थाना क्षेत्रों में सघन वाहन जांच की गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द नाथ तिवारी

   

सम्बंधित खबर