बगहा विधायक राम सिंह ने ग्रामीणों संग सुनी पीएम के 'मन की बात
- Admin Admin
- Jul 27, 2025
पश्चिम चम्पारण (बगहा),27 जुलाई(हि.स.)। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर महीने के अंतिम रविवार को होने वाले मासिक उदबोधन मन की बात के 124वां एपिसोड को बगहा विधायक राम सिंह एवं भाजपा कार्यकर्तओं और अन्य स्थानीय जनता के साथ बगहा विधानसभा क्षेत्र के परसौनी मंडल के परसौनी कॉमन प्लॉट में बूथ संख्या-287 एवं 288 पर सुना गया।
मन की बात कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।इस दौरान महिलाओं में भी प्रधानमंत्री के मन की बात सुनने की उत्सुकता थी।बगहा विधायक राम सिंह ने बताया कि मन की बात के 124वां एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की उपलब्धियों के बारे में बात की।
स्थानीय विधायक राम सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम के अंत में आगामी त्योहारों के लिए देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि रविवार को हरियाली तीज है,फिर नाग पंचमी और रक्षा-बंधन, फिर जन्माष्टमी, हमारे नटखट कान्हा के जन्म का उत्सव। ये सभी पर्व यहां हमारी भावनाओं से जुड़े हैं; ये हमें प्रकृति से जुड़ाव और संतुलन का भी संदेश देते हैं।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष ऋतु जायसवाल, जिला महामंत्री शिपु चौबे, मंडल अध्यक्ष अरविंद दुबे,प्रवासी महिला नेत्री नम्रता चौरसिया, प्रियंका दुबे,बगहा नगर के उप चेयरमैन रश्मि रंजन, मंडल महामंत्री चित्रषेन बाला, विजय गायन सहित अन्य कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहें।
हिन्दुस्थान समाचार/अरविंद नाथ तिवारी
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द नाथ तिवारी



