बहराइच: गंगापुर में लगे पिंजरे में कैद हुआ पांचवां तेंदुआ
- Admin Admin
- Oct 23, 2024

बहराइच, 23 अक्टूबर, (हि.स.)। जनपद में सक्रिय वन विभाग की टीमें खूंखार तेंदुओं का पकड़ने के लिए अभियान चला रही है। इसी क्रम में गंगापुर गांव में लगाये गए पिंजरे में एक तेंदुआ कैद हुआ है। अब तक पांच तेंदुए पकड़े जा चुके हैं।
ककरहा वन क्षेत्राधिकारी धर्मेंद्र कनौजिया ने बताया कि पकड़े गए नर तेंदुए की उम्र लगभग 6 वर्ष है। उसका वजन 65 से 70 किलो है। उन्होंने बताया कि ककरहा रेंज के धर्मपुर बेझा में एक किसान पर तेंदुए के हमले में हुई मौत के बाद लगातार पिंजरे लगाए जा रहे हैं। इसके बाद वन विभाग की टीमें खूंखार तेंदुए को पकड़ने के लिए अभियान चला रही है। ककरहा रेंज के गंगापुर के ककरहा बीट में वन विभाग के द्वारा लगाए गए पिंजऐ में मंगलवार की शाम को एक नर तेंदुआ कैद हो गया। इससे पहले चार तेंदुए पकड़े गए हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / दीपक