अराजक तत्वों पर कठोरता से चलेगा कानून का डंडा - राकेश त्रिपाठी
- Admin Admin
- Oct 15, 2024

लखनऊ, 15 अक्टूबर (हि.स.)। बहराइच में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई हिंसा पर भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने मंगलवार को कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
भाजपा के उत्तर प्रदेश के प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर लिखा कि अराजक तत्वों पर कठोरता से कानून का डंडा चलेगा। उन्होंने आगे लिखा 2024 के लोकसभा चुनाव में सपा को आंशिक सफलता क्या मिल गई कि अरातक तत्वों के 'पर' निकल आये, वही पुराना सपा शासन काल का माहौल समझने लगे हैं, लेकिन इन अराजक-आपराधिक तत्वों को मुगालते से बाहर निकाल देंगे।
वहीं बहराइच घटना को लेकर विश्व हिन्दू परिषद, बजरंदल और हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं में काफी रोष है। विश्व हिन्दू परिषद के प्रान्त मंत्री देवेन्द्र ने कहा कि बहराइच की घटना पर विहिप की ओर से वक्तव्य आया है। यह घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। हिन्दू युवक की नृशंस हत्या मुसलमानों ने की है।
हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन