देवरों ने पत्थर से कर दी भाभी की हत्या

बलिया, 13 सितम्बर (हि.स.)। कोतवाली अन्तर्गत राजपूत नेवरी गांव में देवरों ने शुक्रवार को अपनी भाभी की हत्या कर दी। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी में जुट गई।

राजपूत नेवरी की रहने वाली 45 वर्षीय संध्या गुप्ता का सगे देवर विजय गुप्ता व कृष्ण कुमार गुप्ता के साथ पारिवारिक विवाद था। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे विवाद बढ़ गया तो संध्या गुप्ता के दोनों देवरों ने उनके सिर पर पत्थर मारकर घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने गम्भीर रूप से घायल संध्या गुप्ता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने भी फॉरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल का मुआयना किया। उन्होंने कहा कि मृतका के परिजन से प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / नीतू तिवारी

   

सम्बंधित खबर