सेना छावनी क्षेत्र से संदिग्ध बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 13 मई (हि.स.)। बागडोगरा के बैंगडूबी सेना छावनी इलाके से एक संदिग्ध बांग्लादेशी युवक को गिरफ्तार किया गया है। बीती रात छावनी के पास एक रेलवे बोगी में घुसने की कोशिश के दौरान सेना की क्विक रिस्पॉन्स टीम ने उसे पकड़ लिया।

प्रारंभिक पूछताछ में युवक के बयान में असंगति पाए जाने पर उसे बागडोगरा पुलिस के हवाले कर दिया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार युवक ने अपना नाम कौशिक विश्वास बताया, लेकिन जांच में वह बांग्लादेश का नागरिक निकला है।

सेना छावनी क्षेत्र में प्रतिबंध के बावजूद वह अंदर कैसे पहुंचा, इसकी जांच सैन्य खुफिया एजेंसियां कर रही है। आज आरोपित को रिमांड की मांग के साथ सिलीगुड़ी सब-डिविजनल कोर्ट में पेश किया जाएगा।

   

सम्बंधित खबर