नरवाना की समस्याओं का जल्द होगा समाधान: मंत्री कृष्ण बेदी

जींद, 17 अक्टूबर (हि.स.)। नरवाना के विधायक कृष्ण बेदी के बतौर राज्य मंत्री मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मंत्रिमंडल में शामिल किये जाने

पर पूरे इलाके के लाेगों ने हर्ष जताया। कृष्ण बेदी 20 साल से भाजपा से जुड़े हैं और दूसरी बार भाजपा सरकार में मंत्री बने हैं। इससे पहले वे

मनाेहर लाल की सरकार में भी मंत्री थे।

57 वर्षीय कृष्ण बेदी ने 1992 में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से भूगोल में मास्टर ऑफ साइंस की डिग्री ली थी। बेदी पिछले 20 वर्ष से अधिक समय से भाजपा से जुड़े हुए हैं और उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण से पार्टी में एक महत्वपूर्ण स्थान बनाया है। वर्ष 2014 में कुरुक्षेत्र के शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने जाने के बाद उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया। हालांकि 2019 के विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था लेकिन पार्टी ने उनके राजनीतिक कौशल को देखते हुए उन्हें लगातार महत्वपूर्ण भूमिकाएं सौंपी है। बेदी पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के करीबियों में से एक हैं। वर्ष 2024 में भी वह शाहबाद विधानसभा से भाजपा से टिकट मांग रहे थे लेकिन इस बार भाजपा ने उनको नरवाना विधानसभा से अपना प्रत्याशी बनाया और यहां पर उन्होंने जीत हासिल की। कृष्ण बेदी भाजपा के प्रदेश महामंत्री भी रह चुके हैं। इसके साथ ही वह पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के राजनीतिक सलाहकार का दायित्व भी निभा चुके हैं। वर्ष 2014 की तरह ही 2024 में भी उनको विधायक बनने के बाद मंत्री पद दिया गया है। वो एससी समाज के भाजपा के बड़े नेताओं में शामिल हैं और पहले भी वह मंत्री रह चुके हैं।

कृष्ण कुमार बेदी पिछले 20 वर्ष से भाजपा से जुड़े हुए हैं। अब भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्ण कुमार बेदी को नायब सैनी सरकार में मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले वे मनोहर लाल सरकार में भी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

मंत्रिपद की शपथ लेने के बाद राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि नरवाना का विकास ही उनका मूल उद्देश्य है। जो मूलभूत समस्याएं नरवाना झेल रहा है, उनका जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा। विकास कार्य भी ज्यादा से ज्यादा करवाया जाएगा। जिससे नरवाना ने जो सूखा 15 साल तक झेलना पड़ा है, उसको नरवाना हलका निवासी भूल जाएंगे। बेदी ने कहा कि जिस तरह से मुख्यमंत्री नायब सैनी ने दो माह में ही प्रदेश की जनता के लिए अनेक फैसले लिए हैं, अब उन्हें आगे बढ़ाते हुए प्रदेश की जनता की भलाई के लिए काम किया जाएगा। जनता ने हरियाणा में एक बार फिर भाजपा को आशीर्वाद देकर विकास की राह चुनी है। सरकार का हर एक मंत्री हरियाणा प्रदेश को प्रगति पथ पर ले जाने का काम करेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

   

सम्बंधित खबर