गुप्तकाशी में तीर्थयात्रियों के लिए लगाया भंडारा

गुप्तकाशी, 05 अगस्त (हि.स.)। आपदा से प्रभावित तीर्थयात्रियों की सेवा के लिए कई गांव सामने आ रहे हैं। गुप्तकाशी में भी व्यापार मंडल तथा स्थानीय लोगों द्वारा भव्य भंडारा आयोजित कर आने-जाने वाले तीर्थ यात्रियों, साधुओं तथा पर्यटकों को खाना खिलाया जा रहा है।

पूर्व प्रमुख ममता ने बताया कि कई यात्रियों के पास जो हेली की मदद से गुप्तकाशी पहुंचे हैं, उनकी जेब में पैसे नहीं बचे हैं। ऐसे लोगों को स्थानीय लोगों द्वारा नकद धनराशि भी दी गई है। उन्होंने बताया कि रामपुर, सीतापुर ,सोनप्रयाग , शेरसी, चौमासी, गुप्तकाशी आदि स्थानों पर स्थानीय लोगों द्वारा भंडारा लगाया गया है। उन्होंने कहा कि यह हमारी संस्कृति भी है।

हिन्दुस्थान समाचार / बिपिन / वीरेन्द्र सिंह

   

सम्बंधित खबर