भारत रत्न  मोक्षगुंडम की जयंती पर महापौर-सभापति  ने किया नमन

महापौर एजाज ढेबर डॉक्टर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरेय्या श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए

रायपुर 15 सितंबर (हि.स.)। भारत रत्न महान अभियंता डॉक्टर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरेय्या की आज रविवार काे 164 वीं जयंती अभियंता दिवस पर राजधानी शहर रायपुर के सिविल लाईन में स्थित उनकी मूर्ति स्थल के समक्ष उन्हें नमन करने पुष्पांजलि आयोजन नगर पालिक निगम रायपुर के संस्कृति विभाग के तत्त्वावधान में नगर निगम जोन क्रमांक 4 के सहयोग से संयुक्त अभियंता आयोजन समिति के सहयोग से रखा गया।

आयोजन में पहुंचकर राजधानी शहर के प्रथम नागरिक नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे सहित वरिष्ठ अभियंता सी. एस. पिल्लीवार, संयुक्त अभियंता आयोजन समिति के संरक्षक पी. एन. सिंह,रायपुर नगर पालिक निगम के सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता आर. के. चौबे, छ ग नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय तकनीकी प्रकोष्ठ के मुख्य अभियंता राजेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में नगर के विभिन्न शासकीय अर्द्ध शासकीय, निजी, व्यवसायिक संस्थाओं में पदस्थ अभियंतागणों ने मूर्ति स्थल पर पहुंचकर भारत रत्न महान अभियंता डॉक्टर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरेय्या को सादर नमन कर श्रद्धासुमन अर्पित किये।

हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

   

सम्बंधित खबर