भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी, यहां कार्यकर्ता ही सर्वोपरिः मदन राठौड

जयपुर, 22 सितंबर (हि.स.)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने रविवार काे भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए भाजपा पदाधिकारियों से लेकर कार्यकर्ताओं तक मुलाकात की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ ने कार्यालय में आने वाले सभी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी भावनाओं का सम्मान करने के साथ पार्टी में कार्यकर्ता ही सर्वोपरि का संदेश दिया। राठौड़ ने जहां एक ओर भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर जिलों में किए जा रहे कार्याें पर चर्चा की, वहीं दूसरी ओर विधानसभा उप चुनावों को लेकर आगामी रणनीति तय की।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, जहां कार्यकर्ता को सर्वोपरि मानकर कार्य किया जाता है। ऐसे में भाजपा कार्यालय में आने वाले सभी कार्यकर्ताओं से मिलकर उनके सुख-दुख साझा किए। उन्होंने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जहां सदस्यता अभियान शून्य से शुरू किया जाता है और कार्यकर्ताओं की बदौलत विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी बनती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद देशभर में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। आमजन बढ-चढ कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे है। ऐसे में हम सभी को इस अभियान में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

   

सम्बंधित खबर