भूमिहार महिला समाज ने मनाया सावन महोत्सव,आयोजित प्रतियोगिताओं में दिखाई अपनी हुनर

अररिया, 19 अगस्त(हि.स.)।

फारबिसगंज स्थित उषा सिलाई स्कूल परिसर में भूमिहार महिला समाज की ओर से सोमवार को सावन महोत्सव का आयोजन किया गया।जिसमे बड़ी संख्या में भूमिहार समाज की महिलाओं ने भाग लेकर आयोजित प्रतिगिताओं में अपने हुनर का प्रदर्शन किया।जिसे मौजूद लोगों के द्वारा काफी सराहा गया।

मौके पर महिलाओं ने अपने कलाईयों पर अपने पति के नाम से आकर्षक ढंग से मेहंदी रचाई।गीत संगीत के साथ विभिन्न तरह के आयोजित प्रतियोगिताओं में अपने प्रदर्शन से महिलाओं ने हुनर का लोहा मनवाया।अंताक्षरी,व्हील राउंड चेयर,प्रश्नोत्तरी आदि के आयोजन में महिलाओं के अलग अलग गुटों ने जोड़े के रूप में भाग लेते हुए आपस में जमकर एंजॉय किया।

मौके पर भूमिहार समाज की मौजूद महिलाओं के बीच महिलाओं के उत्थान और आत्मनिर्भरता को लेकर परिचर्चा का आयोजन किया गया।जिसमे महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने सहित सामाजिक मुद्दों को लेकर चर्चा की गई।

उषा सिलाई केन्द्र की संचालिका सविता ठाकुर ने शिक्षा,एकजुटता और आत्मनिर्भरता के मामले में मजबूती से अपनी बातों को रखते हुए समाज के गरीब और निसहाय बेटियों की शादियों में सामूहिक सहयोग और समस्याओं के निदान में सकारात्मक प्रयास के साथ मजबूती से एकजुट रहने पर बल दिया।जिस पर मौजूद महिलाओं ने अपनी सहभागिता को लेकर सहमति दी।

आयोजित सावन महोत्सव कार्यक्रम में आर. सिन्हा,बुलबुल सिंह ,गुंजन सिंह,रूपम सिंह,ममता सिंह,पलपल सिंह,निशु सिंह,रिमझिम सिंह, शीनू सिंह, अंजलि सिंह आदि उपस्थित रही।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर / गोविंद चौधरी

   

सम्बंधित खबर