बिहार के भोजपुर में स्कार्पियो और कंटेनर की टक्कर में तीन की मौत
- DSS Admin
- Jul 05, 2026
पटना, 05 जुलाई (हि.स.)। बिहार में भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र अन्तर्गत राही लाइन होटल के पास रविवार सुबह स्कार्पियो ने खडे कंटेनर में टक्कर मार दी जिससे स्कार्पियो में सवार तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
सड़क हादसे में जान गंवाने वालों में एक ही परिवार और रिश्तेदारी से जुड़े तीन सदस्य शामिल हैं। मृतकों की पहचान प्रकाश सिंह, उनकी पत्नी पल्लवी सिंह और रिश्तेदार सौरव सिंह शामिल हैं। मृतक सौरव सारण जिले के सोनपुर, शीतलपुर स्माइल गांव के निवासी बताए जाते हैं। घायल की पहचान सिट्टू सिंह उर्फ कुमार गौरव के रूप में हुई है जो पटना रेफर है।
हादसा सुबह करीब साढ़े छह बजे हुआ। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कंटेनर बक्सर से आरा की ओर जा रहा था। उसके पीछे उसी लेन में चल रही स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित होकर कंटेनर के पिछले हिस्से से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार दंपत्ति समेत 3 लोगों की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार मृतक एवं घायल सभी छपरा जिले के निवासी बताए हैं। उनकी पहचान की प्रक्रिया जारी है। घटना की सूचना स्वजन को दे दी गई है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शवों का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया जाएगा।
---------------

