बिलावर पुलिस ने 4 लापता महिलाओं को परिवार से मिलाया

Bilawar police reunited four missing women with their families.


कठुआ, 26 जून । कठुआ पुलिस ने बिलावर क्षेत्र में लापता हुई चार महिलाओं को सकुशल बरामद कर उनके परिवारों से मिलाया। यह कार्रवाई एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा के निर्देशन में की गई।

पुलिस थाना बिलावर में दर्ज शिकायतों के आधार पर बुशर बानो, पिंकी देवी, सुनीता देवी और ममता देवी के गुमशुदगी के मामले दर्ज किए गए थे। एसएचओ बिलावर की अगुवाई में पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता और मानव संसाधनों की मदद से विभिन्न स्थानों पर तलाश अभियान चलाकर चारों महिलाओं को खोज निकाला। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सभी महिलाओं को उनके परिजनों को सौंप दिया गया। इस कार्य के लिए स्थानीय लोगों ने पुलिस की सराहना की।

---------------

   

सम्बंधित खबर