सिलीगुड़ी में ‘विश्व बांग्ला’ लोगो हटाया गया, राज्य सरकार के फैसले पर कार्रवाई
- DSS Admin
- May 25, 2026
सिलीगुड़ी, 25 मई (हि. स.)। सिलीगुड़ी के दार्जिलिंग मोड़ पर स्थित ‘विश्व बांग्ला’ लोगो को सोमवार को प्रशासन की मौजूदगी में तोड़ दिया गया। यह लोगो सिलीगुड़ी नगर निगम की पहल पर बनाया गया था।
सिलीगुड़ी नगर निगम के मेयर गौतम देव ने बताया कि चार लेन सड़क निर्माण कार्य के चलते भविष्य में लोगो को हटाया जा सकता था और इसके लिए कुछ समय भी था, लेकिन राज्य सरकार के निर्देश पर उससे पहले ही इसे हटा दिया गया।
इस संबंध में मेयर परिषद सदस्य शोभा सुब्बा ने कहा कि राज्य सरकार के फैसले का पालन करते हुए ‘विश्व बांग्ला’ लोगो को हटाया गया है।
गौरतलब है कि राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद ‘विश्व बांग्ला’ लोगो को हटाकर उसकी जगह ‘अशोक स्तंभ’ को प्रतीक के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है।

