चुनाव में बूथ पर सक्रिय कार्य करने वाला ही असली समर्पित कार्यकर्त्ता: धर्मपाल

बैठक में कार्यकर्ताओं के साथ धर्मपाल

गाजियाबाद, 10 अगस्त (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल शहर विधानसभा में होने वाले उप चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। उन्होंने बैठक का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने सम्बोधन मे कहा कि

चुनाव में बूथ पर सक्रिय कार्य करने वाला ही है असली समर्पित कार्यकर्त्ता होता है।

धर्मपाल सिंह ने संगठन के लोगों को अपने संगठन के मूल सिद्धांत बूथ जीता चुनाव जीता को आधार बनाकर अपने चुनाव की तैयारी में जुट जाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि भाजपा का असली समर्पित कार्यकर्त्ता वही होता है जो बिना पार्टी का निर्देश मिले ही अपने प्रत्याशी कमल के फूल की जीत के लिए सब कुछ छोड़कर अपने बूथ पर दमदार जीत के लिए जुट जाता है। ऐसे ही कार्यकर्ताओं को हमें संजोकर रखना है। क्योंकि कार्यकर्ता ही हमारी जीत का मूल आधार है।

बैठक में अतिथि के रूप में पहुंचे क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र शिशौदिया ने कहा कि अभी हाल ही के लोकसभा चुनाव में पश्चिम उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने अपनी परिश्रम की पराकाष्ठा का परिचय देते हुए अपने क्षेत्र में कमल खिलाने का काम किया है। भाजपा कार्यकर्ता जातिवाद से ऊपर उठकर राष्ट्रवादी सोच के साथ चुनाव में उतरता है। पार्टी सदैव अपने कार्यकर्ताओं की ऋणी रहकर सर्व जन कल्याण के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ने के लिए द्रण संकल्पित है।

प्रदेश संगठन महामंत्री ने प्रथम सत्र की बैठक के बाद दूसरे सत्र की बैठक में वार्ड प्रवासी , पार्टी के वरिष्ठ चेहरों के साथ भी चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा वार्ता की और स्थिति का जायजा लिया। महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने प्रदेश संगठन महामंत्री व वरिष्ठ नेतृत्व का बैठक में आगमन पर आभार जताते हुए महानगर संगठन द्वारा चुनाव निमित्त सभी तैयारियां विस्तृत रूप से जानकारी दी उन्होंने रविवार को होने वाली शहर विधानसभा की शानदार तिंरगा यात्रा की जानकारी भी दी। प्रदेश संगठन महामंत्री, क्षेत्रीय अध्यक्ष व क्षेत्रीय प्रभारी महानगर अध्यक्ष ने शहर विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष को तिरंगा यात्रा के लिए तिंरगा ध्वज वितरित किए ।

बैठक महानगर संजीव शर्मा के नेतृत्व में चली जिसमें शक्ति केंद्र प्रभारी, शक्ति केंद्र संयोजक, मंडल प्रभारी, महानगर की पूरी टीम, पार्षद और क्षेत्र व प्रदेश संगठन के गाजियाबाद में निवास करने वाले पदाधिकारी, सरकार के मंत्री, जनप्रतिनिधिगण इस बैठक में शामिल रहे। बैठक में क्षेत्रीय प्रभारी प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश, क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा, सांसद अतुल गर्ग, कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, प्रदेश के राज्यमंत्री स्वतन्त्र प्रभार मंत्री नरेन्द्र कश्यप, प्रदेश में कपिल अग्रवाल, बृजेश सिंह, पूर्व राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, एमएलसी दिनेश गोयल, महापौर सुनीता दयाल,विधायक अजीत पाल त्यागी, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा आदि मंचासीन रहे।

बैठक में संचालन कार्यक्रम संयोजक महामंत्री गोपाल अग्रवाल ने किया।

बैठक में पूर्व महापौर आशा शर्मा, पूर्व महापौर आशु वर्मा, पूर्व विधायक प्रशान्त चौधरी, कृष्ण वीर सिरोही, पूर्व अध्यक्ष महानगर अशोक मोंगा,अमर दत्त शर्मा, महेश अग्रवाल, अशोक मोंगा, अनिल स्वामी, विजय मोहन, पवन गोयल, डॉक्टर वीरेश्वर त्यागी, राजीव अग्रवाल, अभिषेक चौधरी, प्रतीक माथुर आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / फरमान अली / बृजनंदन यादव

   

सम्बंधित खबर