हर घर तिंरगा से देश प्रेम की भावना जुड़ेगी : नरेन्द्र कश्यप

रैली

गाजियाबाद, 11 अगस्त (हि.स.)। हर घर तिंरगा अभियान के तहत स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को भारतीय जनता पार्टी व युवा मोर्चा की महानगर इकाईयों ने तिरंगा यात्रा बाईक रैली निकाली। मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि साढ़े चार करोड़ तिरंगे झंडे में सजकर उत्तर प्रदेश देश भक्ति का एक अलग जज्बा पैदा करेगा। हर घर तिंरगा से देश प्रेम की भावना जुड़ेगी।

तिंरगा यात्रा रामलीला मैदान घंटाघर से शुरू होकर एमएमजी जिला चिकित्सालय मेन रोड से होते हुए हापुड़ मोड़ ठाकुर द्वारा टी प्वाइंट से मुड़कर पुराने बस स्टैंड पुल के नीचे से होकर संतोष हॉस्पिटल, मालीवाड़ा चौराहा, अंबेडकर रोड कालका गड़ी चौक से चौधरी मोड़ होते हुए आरओबी पुल के होकर प्रताप विहार में पहुंच कर धारा कॉलेज पर सम्पन्न हुई।

इस अवसर पर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र शिशौदिया ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे राष्ट्रीयता का जागरण करने का संकल्प लें। साथ ही देश की आजादी का अमृत महोत्सव को मनाते हुए सभी से अपने-अपने घरों तिरंगा फहराने की अपील की। सांसद अतुल गर्ग ने कहा देश के प्रधानमंत्री ने जब 2014 में देश वासियों से देश प्रेम राष्ट्र भक्ति के लिए तिंरगा ध्वज अपने घर पर लगाने का आह्वान किया था, तभी से देशवासियों के मन में देश प्रेम और राष्ट्र भक्ति की भावना का और इजाफा हुआ है।

भाजपा अध्यक्ष संजीव शर्मा ने नगर व क्षेत्रवासियों से अपने अपने घरों में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा झंडा लगाने का आह्वान किया। महानगर अध्यक्ष ने तिरंगा यात्रा में शामिल सभी लोगों का आभार व्यक्त किया और कहा कि सभी अपने-अपने घर पर स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा लगाएंगे और उसकी सेल्फी पोस्ट करेगें। कार्यक्रम में बलदेव राज शर्मा, युवा मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष सुखविंद्र सोम, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मयंक गोयल, सरदार एसपी सिंह, अशोक मोंगा, विजय मोहन, अनिल स्वामी व मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में शहर विधानसभा के मंडल सहित अन्य मंडल, मोर्चा टीम, बूथ स्तर तक के पदाधिकारी, महानगर भाजपा कार्यकर्ता व पार्षदों ने हिस्सा लिया।

हिन्दुस्थान समाचार / फरमान अली / विद्याकांत मिश्र

   

सम्बंधित खबर