गुरु तेग बहादुर अस्पताल आवासीय परिसर में मिला एक अज्ञात का शव, हत्या की आशंका

नई दिल्ली, 21 सितंबर (हि.स.)। गुरु तेग बहादुर अस्पताल, दिलशाद गार्डेन, दिल्ली के सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर हॉस्टल के नजदीक एक अज्ञात व्यक्ति का शव आज सुबह 5 बजे पड़ा मिला। मृतक के सिर पर गहरी चोट के निशान मिले हैं। इस व्यक्ति की हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है।

इसी महीने पांच सितंबर को भी आवासीय परिसर स्थित बॉयज हॉस्टल के पास किसी अज्ञात शख्स का शव पड़ा मिला था। पंद्रह दिन के अंतराल पर परिसर के अंदर दो शवों के मिलने से अस्पताल परिसर में रहने वाले हजारों मेडिकल छात्र-छात्राओं ,अध्यापकों, डॉक्टरों ,नर्सों,और हेल्थ वर्करों के बीच डर का माहौल है।

डॉक्टरों और छात्रों ने बताया कि अस्पताल परिसर में अवैध गतिविधि चलती हैं और गलत लोगों का आना- जाना लगा रहता है। डॉक्टरों ने बताया कि अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था चरमरा गयी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिरंचि सिंह

   

सम्बंधित खबर