ब्रह्मकुमारियों ने मनाया रक्षा बंधन पर्व

देहरादून, 11 अगस्त(हि.स.)। कैबिनेट मंत्री डाॅ. प्रेमचंद अग्रवाल की कलाई पर ब्रह्मकुमारी बहनों ने रक्षासूत्र बांधकर रक्षा बंधन का पर्व मनाया। इस अवसर पर डाॅ. अग्रवाल ने ब्रह्मकुमारी बहनों को बड़े भाई के रूप में आशीर्वाद दिया।

उन्हाेंने कहा कि रक्षा बंधन केवल एक धागा बांधने की रस्म नहीं है, बल्कि भाई-बहन के बीच एक पवित्र बंधन है जो कभी टूट नहीं सकता। डाॅ. अग्रवाल ने इस दिन काे विशेष बताते हुए कहा कि हर घर या परिवार में बहन का होना महत्वपूर्ण है, क्याेंकि बहन ही अपने भाई की तकलीफाें काे समझ सकती है।

उन्हाेंने महाभारत का उदाहरण देते हुए कहा कि भगवान कृष्ण की उंगली सुदर्शन से कट गई थी ताे द्रौपदी ने बहते खून को रोकने के लिए कपड़े का एक टुकड़ा बांध दिया। भगवान कृष्ण द्रौपदी की भावनाओं से प्रभावित हुए और उन्हाेंने उसे सभी बुराइयों से बचाने का वादा किया जिसे श्रीकृष्ण ने बखूबी निभाया भी। डाॅ. अग्रवाल ने यह भी बताया कि श्रीकृष्ण ने द्रौपदी के चीरहरण के दौरान कौरवों ने उसे बचाकर अपने वादे काे निभाया।

हिन्दुस्थान समाचार / राम प्रताप मिश्र / सत्यवान

   

सम्बंधित खबर