अषाड़ी पूजा कर श्रद्धालुओं ने की अच्छी फसल और सुख-समृद्धि की प्रार्थना
- Admin Admin
- Jun 29, 2025

रांची, 29 जून (हि.स.)। हातमा मौजा अन्तर्गत वार्षिक अषाड़ी पूजा हातमा महादेव मड़ाई में रविवार को धूमधाम से की गई।
पूजा अनुष्ठान के अंर्तगत कई महिला श्रद्धालू तीन नदियों का जल लेकर करमटोली स्थित अखरा में विधिपूर्वक पूजा किया। इसके बाद बूढा महादेव मड़ई में तीन नदियों के जल से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और अच्छी बारिश, बढ़िया फसल एवं सुख समृद्धि की प्रार्थना की। इसके बाद पाठा की बलि दी गई।
बाद में सभी श्रद्धालू जुलुस की शक्ल में करमटोली धोबी मड़ई पहुंची और देवी माता का जलाभिषेक किया और पाठी की बलि दी। साथ ही सभी ने सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।
मौके सभी अनुष्ठान को मुख्य पाहन जगलाल पाहन, दीपक पहन और राजू पाहन ने पूरा कराया।
इस अवसर पर हातमा सेमरटोली, सरनाटोली और पोखरटोली सहित अन्य इलाकों के महिला पुरूष कई श्रद्धालू उपस्थित थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak