पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, महंगाई पर सरकार को घेरा

गरियाबंद 17 मई (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में आज रविवार को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल संकट और बढ़ती कीमतों के विरोध में प्रदर्शन किया। जिले के पेट्रोल पंपों के सामने आयोजित इस प्रदर्शन का नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अमित मिरी और शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रेम सोनवानी ने किया।

प्रदर्शनके दाैरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि पेट्रोल और डीजल के लगातार बढ़ते दामों से आम जनता, किसान और वाहन चालकों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि महंगाई के कारण रसोई, खेती-किसानी और परिवहन सहित हर क्षेत्र प्रभावित हो रहा है। नेताओं ने सरकार से ईंधन के बढ़े हुए दाम तत्काल वापस लेने और महंगाई पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।

प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष पवन सोनकर, महामंत्री नीरज ठाकुर, महेंद्र सिंह राजपूत, हेमलता सिन्हा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

---------------

   

सम्बंधित खबर