मुख्यमंत्री हेमंत ने मंत्री योगेंद्र प्रसाद का जाना हालचाल, जल्द स्वस्थ होने की कामना की
- Admin Admin
- May 15, 2025
रांची, 15 मई (हि.स.)। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को राज्य के उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद के रांची स्थित उनके आवास जाकर उनका हालचाल जाना। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मंत्री के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
उल्लेखनीय है कि मंत्री योगेंद्र प्रसाद की तबीयत गुरुवार की सबह अचानक खराब हो गयी थी, जिसके बाद उन्हें रांची के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, इलाज के बाद उन्हें आराम करने क ीसलाह देकर अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी थी। फिलहाल उनकी स्थिति ठीक है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे



