मुख्यमंत्री उमर ने अपने जम्मू आवास पर की दूसरी कैबिनेट बैठक
- Neha Gupta
- Nov 22, 2024

जम्मू, 22 नवंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को अपने जम्मू आवास पर अपनी सरकार की दूसरी कैबिनेट बैठक की। बैठक में सभी कैबिनेट मंत्री मौजूद थे।
अधिकारियों ने बताया कि कैबिनेट ने विकास को बढ़ावा देने और प्रमुख शासन चुनौतियों से निपटने के लिए महत्वपूर्ण नीतियों पर चर्चा की। बैठक में जन कल्याण पर ध्यान केंद्रित किया गया जिसमें प्रशासनिक प्रणालियों में सुधार और लोगों के लिए बेहतर सेवाएं सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई। कैबिनेट ने शासन को मजबूत करने और समाज के विभिन्न वर्गों को लाभ पहुंचाने के लिए नई पहल शुरू करने की योजनाओं पर भी विचार किया।
हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह