मुख्यमंत्री  साय राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के कार्यों की कर रहे हैं समीक्षा

रायपुर 27 सितंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज शुक्रवार काे अपने निवास कार्यालय में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं। बैठक में राजस्व विभाग की योजनाओं और विभागीय गतिविधियों की जानकारी ले रहे हैं। बैठक में मुख्यमंत्री साय राजस्व विभाग द्वारा नागरिक सुविधाओं को बढ़ाने डिजिटल नवाचारों पर अधिकारियाें से चर्चा कर रहे हैं।

समीक्षा बैठक में राजस्व एवं खेल मंत्री टंकराम वर्मा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, राजस्व विभाग के सचिव अविनाश चंपावत, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद, राहुल भगत, आयुक्त भू अभिलेख रमेश शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद है।

हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

   

सम्बंधित खबर