दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई
- Admin Admin
- Feb 19, 2025

लखनऊ, 19 फरवरी(हि.स.)। भाजपा की वरिष्ठ नेता रेखा गुप्ता को दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सहित प्रदेश के तमाम मंत्रियों ने अपनी ओर से शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। इसी तरह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चाैधरी एवं प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल ने भी दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को हार्दिक शुभकामनाएं दी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / श.चन्द्र