सीएम योगी ने दी दिग्विजय सिंह को श्रद्धांजलि

गोरखपुर, 28 सितंबर (हि.स.)।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरक्षपीठ के अनन्य भक्त रहे मानीराम के जमुनिया निवासी दिग्विजय सिंह के आवास पर जाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। दिग्विजय सिंह का 24 सितंबर को बीमारी के चलते निधन हो गया था।

रविवार को जमुनिया पहुंच कर मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय दिग्विजय सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए गुरु गोरखनाथ से प्रार्थना की। उन्होंने स्वर्गीय सिंह के परिजनों से भी मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया।

हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय

   

सम्बंधित खबर